Popup Image
Advertisement

स्टार्टअप आइडिया के लिए मिला प्रथम पुरस्कार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। यंग एंट्रेप्रेन्योर्स फोरम द्वारा आयोजित यंग एंट्रेप्रेन्योर्स समिट 2024 में विक्रम विवि की प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला के जैव प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों को स्टार्टअप आइडिया के लिए ५१ हजार रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई।

Advertisement

युवा उद्यमी सम्मेलन (यंग एंटरप्रेनर सुमित) के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सीएम डॉ. मोहन यादव ने की। इस अवसर पर विनिर्माण, फार्मास्यूटिकल्स, एग्रीटेक, आतिथ्य, रियल एस्टेट आदि विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग जगत के दिग्गज उपस्थित थे। विक्रम विवि के ‘लॉन्चपैड इवेंट’ आयोजन में शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। विक्रम विवि के विद्यार्थी तन्मय जैन, मृत्युंजय बाडोले ने विवि कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज के मार्गदर्शन में महाकाल के फूलों से बनाए उत्पादों को मंच से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. उमेशसिंह, प्रो. धर्मेंद्र मेहता, डॉ. शेखर देसवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें