Popup Image

युवक को ट्रेन में दोस्ती पड़ी महंगी

भोपाल से उज्जैन आ रहा था, रामघाट पर नहाने के दौरान मोबाइल, पर्स ले भागा दोस्त

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कर्नाटक में रहने वाला कैमरामेन भोपाल में इंटरनेशनल वुमन हॉकी टूर्नामेंट में वीडियोग्राफी करने आया। अवकाश होने पर वह ट्रेन में बैठकर उज्जैन आ रहा था। रास्ते में उसकी अनजान युवक से दोस्ती हुई। दोनों साथ में रामघाट पहुंचे, जहां से नया दोस्त उसके मोबाइल, कपड़े लेकर भाग गया।

हर्षा पिता नारायण स्वामी (24) निवासी बेंगलुरू कर्नाटक कैमरामेन है और भोपाल में हॉकी टूर्नामेंट में वीडियोग्राफी करने आया है। शुक्रवार को अवकाश होने से वह ट्रेन में बैठकर देवदर्शन के लिये उज्जैन आ रहा था। ट्रेन में ही उसकी एक अनजान युवक से दोस्ती हो गई। हर्षा ने बताया कि लोकल का व्यक्ति होने के कारण उसने मुझे उज्जैन की जानकारी दी और साथ में रामघाट ले गया।

Advertisement

यहां कपड़े, बैग घाट पर रखकर नदी में नहाने उतरा उसी दौरान कुछ ही घंटे पहले बना दोस्त उसका मोबाइल और पर्स लेकर चंपत हो गया। पर्स में 1200 रुपए, एटीएम, आधार व अन्य कागज रखे थे। नदी से निकलकर हर्षा ने उसे आसपास तलाश किया और जब नहीं मिला तो घाट पर मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों से उनको मदद लेनी पड़ी।

लोगों ने चंदा कर मदद की
हर्षा स्वामी के मोबाइल, पर्स चोरी होने के बाद उसके पास वापस लौटने तक के रुपए नहीं बचे। घाट पर मौजूद पंडों व दुकान संचालकों ने उसकी परेशानी समझी और चंदा कर रुपए दिए, साथ ही महाकाल थाने पहुंचाया।

Advertisement

पुलिस ने भी की मदद
हर्षा स्वामी से मोबाइल व पर्स चोरी का आवेदन लेने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने उसके पास भोपाल लौटने के रुपयों की जानकारी ली। हर्षा ने पुलिस को बताया कि घाट पर मौजूद लोगों ने कुछ रुपए एकत्र कर दिए हैं। उसे पुलिसकर्मी ने वाहन से नानाखेड़ा बस स्टैंड पहुंचाया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें