Advertisement

उज्जैन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 4 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। इस वजह से उज्जैन रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली चार ट्रेन को दूसरे रूट से चलाया जाएगा। इस वजह से यह ट्रेन उज्जैन रेलवे स्टेशन पर न तो आएंगी और ना ही यहां से जाएंगी।

 

Advertisement

पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया 14 जुलाई को सूरत से चलने वाली 09065 सूरत-छपरा स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज होकर चलेगी। यह ट्रेन उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों पर नहीं आएगी।

इसी प्रकार 15 जुलाई को छपरा से चलने वाली 09066 छपरा-सूरत स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज, गोविंदपुरी, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा होकर चलेगी। यह झांसी, बीना, संत हिरदाराम नगर, सीहोर एवं उज्जैन स्टेशनों पर नहीं आएगी।

Advertisement

अहमदाबाद से चलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 17 जुलाई को नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी एवं प्रयागराज होकर चलेगी। यह ट्रेन उज्जैन, गुना, बीना एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों पर नहीं जाएगी।

इसी प्रकार 18 जुलाई को दरभंगा से चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन बदले रूट प्रयागराज, गोविंदपुरी, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, सवाई माधोपुर, कोटा एवं नागदा से होकर चलेगी। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी, बीना, गुना एवं उज्जैन स्टेशनों पर नहीं आएगी।

Advertisement

इंदौर जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का सीहोर स्टेशन पर स्टॉपेज शुरू

इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ओवरनाइट) अब सीहोर रेलवे स्टेशन पर भी रुकने लगी है। भोपाल के सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय ने ट्रेन के स्टॉपेज का शुभारंभ किया। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया 22191 इंदौर- जबलपुर सुपरफास्ट (ओवरनाइट एक्सप्रेस) सीहोर रेलवे स्टेशन पर अब इंदौर से आते समय रात १०.26 बजे पहुुंचेगी। २ मिनट का ठहराव लेकर यह रात १०.28 बजे जबलपुर रवाना होगी। इसी तरह जबलपुर से आने वाली 22192 जबलपुर-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सीहोर रेलवे स्टेशन परसुबह 6:08 बजे आएगी। दो मिनट का स्टापेज लेकर यह 6:10 बजे रवाना होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें