Popup Image
Advertisement

बाबा महाकाल की तीसरी सवारी में भी चोर उच्चके सक्रिय रहे, 40 से अधिक वारदात

उज्जैन। सोमवार को निकली बाबा महाकाल की तीसरी सवारी में भी चोर-उचक्के सक्रिय रहे। करीब 40 से अधिक वारदातें पर्स, मोबाइल और चेन चोरी की हुई हैं। महाकाल और खाराकुआं थाने में शिकायती आवेदन आए हैं। हालांकि पुलिस ने सवारी से ही करीब 20 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा भी है।

Advertisement

नागपंचमी की व्यवस्था से फ्री होने के बाद इनसे पूछताछ की जाएगी। पिछली सवारी मेें करीब 74 वारदातें हुई थीं। पुलिस ने इस बार सख्ती रखी और वारदातों में कमी आई। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने का एनाउंसमेंट भी कराया। जिसमें पर्स, मोबाइल, चेन व अन्य आभूषणों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें