Advertisement

महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि महाराज का अवतरण महोत्सव 10 दिसंबर से

हरियाणा सेवा आश्रम में तीन दिन भंडारा व पंचकुंडीय लघु रुद्रायज्ञउज्जैन। महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि महाराज के अवतरण-महोत्सव पर 10, 11 एवं 12 दिसंबर को हरियाणा सेवा आश्रम में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जूना अखाड़ा के महंत स्वामी कृष्णगिरि महाराज ने बताया हरियाणा सेवा आश्रम नृसिंह घाट, लालपुल रोड पर तीन दिवसीय आयोजन में पंचकुंडीय लघु रुद्रायज्ञ प्रतिदिन सुबह 10 से 1 बजे तक होगा, वहीं 12 दिसंबर को मंदिर निर्माण उत्सव सुबह 11 बजे मनाया जाएगा।

Advertisement

लघु रुद्रायज्ञ पूर्णाहुति एवं भंडारा दोपहर 12.15 बजे होगा। आश्रम में हर साल वार्षिक भंडारा होता है, जिसमें पूरे देश से साधु संत आते हैं। तीन दिवसीय लघु रूद्र लगातार 11 सालों से हो रहा है। भंडारे शहर के सभी भक्तों को शामिल होने का अनुरोध किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें