Advertisement

Indore में मंच से गिरे मंत्री, भाजपा नेता

इंदौर  : प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट  और इंदौर  से भाजपा  के मेयर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव मंच से गिर गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

 

Advertisement

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।नगरीय निकाय चुनावों के लिए प्रचार जोरों पर है। इस दौरान इंदौर में घटना घटी जब प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और बीजेपी मेयर कैंडिडेट पुष्यमित्र भार्गव जनसंपर्क कर रहे थे।

इस दौरान दोनों स्वागत के लिए बनाए गए एक मंच पर चढ़े लेकिन मंच पर भीङ ज्यादा होने के कारण मंच टूट गया और मंत्री जी और मेयर कैन्डीडेट जमीन पर गिर पड़े। इससे वहां पर भगदड़ मच गई।

Advertisement

लेकिन लोगों ने तुरंत मंत्री और भार्गव को संभाला। हालांकि दोनों को चोट नहीं आई है। इसके बाद दोनों ने अपना जनसंपर्क जारी रखा। यह मामला शुक्रवार की रात पिपलिया कुमार का बताया जा रहा है. फिलहाल, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है |

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें