Popup Image
Advertisement

इंदौर : ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस ने आईपीएल सीजन के बीच एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो प्रतिबंधित रेडी अन्ना सट्टा एप के जरिए देशभर में सट्टा संचालित कर रहे थे। यह गिरोह एक फ्लैट को अड्डे के रूप में इस्तेमाल कर रहा था जहां से वे सट्टेबाजी का पूरा नेटवर्क चला रहे थे।

Advertisement

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लसूडिया क्षेत्र के एक फ्लैट में कुछ युवक आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की। छापे के दौरान मौके से 35 मोबाइल फोन, 6 टैबलेट, 2 लैपटॉप, कई डायरियां और नकद राशि बरामद की गई। यह सभी उपकरण सट्टे के संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे थे।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रेडी अन्ना नामक एप का इस्तेमाल कर रहे थे जो कि कर्नाटक से संचालित होती है और देशभर में प्रतिबंधित है। बावजूद इसके आरोपी गुप्त नेटवर्क के माध्यम से इस एप का उपयोग कर रहे थे।

Advertisement

पुलिस को आशंका है कि यह एक अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह हो सकता है जिसकी जड़ें अन्य राज्यों में भी फैली हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही जब्त की गई डिजिटल डिवाइसेस की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें