महंगाई : सांची का फुल क्रीम दूध 74 रुपए लीटर

दुग्ध संघ ने बढ़ाई कीमतें
Advertisement
उज्जैन। सांची दूध के उपभोक्ताओं को अब दूध खरीदने के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। उज्जैन दुग्ध संघ ने दूध के दामों में बढ़ोतरी की है। नई दरों के अनुसार फुल क्रीम दूध अब ७० रुपए के बजाय 74 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। दर लागू भी हो गई।
दाम बढऩे को असर उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर होगा और उन्हें अब पहले की तुलना में अधिक खर्च करना होगा। नई दरें शनिवार सुबह से लागू हो गईं और इस दाम पर विक्रय भी शुरू हो गया।
Advertisement
सांची दूध की नई दरें (रुपए में)
| दूध की वैरायटी | पैकिंग | पुरानी दर | नई दर |
|---|---|---|---|
| फुल क्रीम | 1 लीटर | 70 | 74 |
| टोंड | 1 लीटर | 59 | 62 |
| टोंड | 500 एमएल | 29 | 30 |
| डबल टोंड | 500 एमएल | 27 | 28 |
| स्किम्ड | 500 एमएल | 24 | 25 |
| चाय का दूध अमृत | 1 लीटर | 47 | 49 |
| टी स्पेशल | 1 लीटर | 62 | 65 |
| गाय का दूध | 500 एमएल | 31 | 32 |
| गाय का दूध | 1 लीटर | 62 | 64 |
| स्टैंडर्ड | 500 एमएल | 32 | 34 |
| स्टैंडर्ड | 1 लीटर | 63 | 67 |
Advertisement









