ज्योतिषाचार्य सरमंडल ‘तंत्र शिरोमणि अवॉर्ड’ से सम्मानित

उज्जैन। अहमदाबाद में आयोजित दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ में अर्चना सरमंडल को तंत्र शिरोमणि अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महाकुंभ में ज्योतिषाचार्य सरमंडल ने थीसिस प्रस्तुत की। मुख्य आयोजक मीता जानी थीं। सेमिनार में विद्वान, तांत्रिक, हस्तरेखा विशेषज्ञ, वास्तु, टेरो कार्ड आदि शामिल हुए। विद्वानों के बीच देश में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक प्रगति और देश को प्रगति और भारत विश्व गुरु कैसे बनेगा इस विषय में चर्चा हुई।

चौहान ने हासिल की सफलता

उज्जैन। मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय इक्विप्ड/क्लासिक महिला-पुरुष मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन मध्य प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में इंदौर कॉर्पोरेशन पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया।
उज्जैन जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जय सिंह यादव एवं सचिव कमल नंदवाना ने संयुक्त रूप से बताया कि चैंपियनशिप में पूरे प्रदेश से 39 साल से अधिक उम्र के करीब 152 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उज्जैन जिले से पुष्पा चौहान ने गोल्ड मेडल, मोहम्मद इमरान सिल्वर मेडल, रवींद्र सिंह नीर, अजय कुमार चंदवानी, गुलरेज खान सिल्वर मेडल प्राप्त कर उज्जैन का नाम प्रदेश में गौरवांवित किया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख नरेंद्र मालवीय, बलराम यादव, शोएब कुरैशी, आनंद सोलंकी, अनिल चावंड, अभिषेक सिंह राठौर, अरविंद शुक्ला, अजय जाधव, परवेज मोहम्मद, उमेश पंवार, सज्जाद हुसैन, लखन पोरवाल, विकास जादौन, मयंक जोशी आदि खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।
गजलांजलि साहित्यिक संस्था की काव्य गोष्ठी
उज्जैन। दशहरा मैदान रूपांतरण हाल में गज़़लांजलि साहित्यिक संस्था की काव्य-गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें आशीष अश्क, अशोक रक्ताले, अवधेश वर्मा नीर, डॉ. विजय सुखवानी, दिलीप जैन, प्रफुल्ल शुक्ला सरकार, अक्षय चवरे, विजयसिंह गहलोत साकित, डॉ. अखिलेश चौरे एवं आरिफ़ अफज़़ल ने कविता पाठ किया। डॉ. श्रीकृष्ण जोशी का स्वागत किया।
40 दिवसीय गृहे-गृहे पर्यावरण संवर्धन यज्ञ शृंखला का शुभारंभ
उज्जैन। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्ष जुलाई एवं अगस्त माह में पर्यावरण क्रांति के अंतर्गत वृक्ष गंगा अभियान संचालित किया जाता है। इसी परिपेक्ष्य में नानाखेड़ा क्षेत्र के 24 आवासीय परिसरों के 108 घरों में पर्यावरण यज्ञों के माध्यम से, गमले में स्वास्थ्य एवं औषधीय पौधों का रोपण अभियान चलाया जाएगा। रविवार को गुप्त नवरात्रि में कार्यक्रम के शुभारंभ पर रिद्धि विहार कॉलोनी मालनवासा में 11 घरों में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ किया गया। गायत्री परिवार के पुरोहितों ने देव स्थापना, औषधीय पौधे पीपल, गिलोय, तुलसी के पूजन और वितरण किए। कार्यक्रम में श्वेता प्रियदर्शी, मालनवासा क्षेत्र की वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित लगभग 15 गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं एवं आवासीय परिसर के 15 परिवारों की भागीदारी रही। सभी ने गायत्री परिवार के पर्यावरण संवर्धन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।









