Popup Image
Advertisement

कोटिलिंगेश्वर महादेव का गेर ध्वज चल समारोह अखाड़े के साथ झिलमिल झांकियां शामिल हुई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रामनवमी के अवसर पर कोटिलिंगेश्वर महादेव मंदिर अब्दालपुरा पर ध्वज गैर चल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अखाड़े के साथ ही झिलमिलाती झांकियां भी शामिल हुई। शुभारंभ पर वरिष्ठ समाजसेवियों का साफा बांधकर सम्मान किया गया।

Advertisement

गैर में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्रपुरी महाराज, राज्यसभा सदस्य योगी उमेशनाथ महाराज, भर्तृहरि गुफा के पीर रामनाथ महाराज, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, नंदलाल यादव, नारायण यादव, जगदीश पांचाल, राजेश दिसावल, अजय मेहता ने भगवान कोटिलिंगेश्वर महादेव का और सनातन धर्म के शौर्य के प्रतीक ध्वजा का पूजन कर गेर का शुभारंभ किया। ध्वज, बैंड बाजे, ढोल नगाड़े, अखाड़े, मनमोहक झांकियां, ध्वज निशान के साथ ध्वज गैर चल समारोह अब्दालपुरा से प्रारंभ हुआ। जो खजूर वाली मस्जिद, बुधवारिया, कंठाल, सती गेट, गोपाल मंदिर, केडी गेट होता हुआ पुन: अब्दालपुरा पहुंचा।

रास्ते पर अखाड़े के पहलवानों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सचिव जगदीश पांचाल ने बताया कि गैर में श्री राम जी, हनुमान जी सहित सभी झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर अभय यादव, वैभव यादव, आयुष यादव, गोविंद यादव, नीलेश यादव, मनीष खंडेलवाल, शुभम उपाध्याय, सतीश राठौर, डॉ. रवि सोलंकी, संजय शर्मा, अभय आचार्य, गोविंद दवे, श्याम मेहता, मुकेश यादव, आनंद सिंह खींची, वीरेंद्र आंजना, सुभाष डोडिया, शानु मेहता सहित हजारों की संख्या में शहरवासी, गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें