Advertisement

मध्यप्रदेश:कांग्रेस को फिर लगा झटका ,पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी

पूर्व विधायक कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

Advertisement

रतलाम। प्रदेश में लगातार कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में करीब 80 दिनों में कई कोंग्रेसियों ने अपनी पार्टी छोड़ बीजेपी का हाथ थामा। इसी बीच आज एक बड़ी खबर सामने आई है कि आलोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला ने बीजेपी का हाथ थम लिया है।

आज शनिवार दोपहर मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है कि प्रदेश के आलोट यानी रतलाम के पूर्व विधायक मनोज चावला ने आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बीजेपी की सदस्यता ली है। उन्होंने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा है।

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने पार्टी छोड़ने का कारण अभी साफ़ नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों की वजह से कांग्रेस छोड़ रहे है। इसके साथ ही रतलाम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद गुगालिया ने भी आज बीजेपी का हाथ थामा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें