Popup Image
Advertisement

झारखंड से मोबाइल चुराने मध्यप्रदेश आए थे 20 लाख के मोबाइल, शराब सहित पकड़ाए

भीड़ में घुसकर जेब से निकाल लेते थे

Advertisement

कार का दरवाजा खोलकर चुरा लेते थे

भोपाल में किराए का मकान लिया था

Advertisement

सस्ते दाम में बेचने आए थे उज्जैन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नानाखेड़ा पुलिस ने तीन उन चोरों को पकड़ा जै जो मोबाइल चुराने झारखंड से मध्यप्रदेश आए थे। उन्हें लगा कि उज्जैन में वह अपना माल बेचकर भोपाल निकल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जागरुक नागरिक की सूचना काम आई और तीनों गिरफ्तार हो गए। उनके कब्जे दस लीटर कच्ची शराब भी जब्त हुई है। पुलिस ने उन्हें रिमांड पर ले लिया है। पुलिस को भरोसा है कि उनके और भी साथी होंगे जो ऐसे अपराध करने के लिए झारखंड से आए होंगे।

Advertisement

पुलिस के अनुसार एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। ये झारखंड के साहेबगंज जिले के रहने वाले हैं और भोपाल में रेलवे स्टेशन के पास एक कॉलोनी में किराए से मकान लेकर रह रहे थे।

इन चोरों ने अलग-अलग जिलों में गुट बनाकर मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से करीब 20 लाख रुपए से अधिक कीमत के महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें सैमसंग फोल्ड और आईफोन सिक्सटीन प्रो जैसे मॉडल शामिल हैं। पुलिस ने इन चोरों के कब्जे से करीब 10 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की है। यानी ये चोर न केवल मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल थे, बल्कि शराब का अवैध कारोबार भी कर रहे थे।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस अब उनके अन्य साथियों की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है जो भोपाल में रह रहे हैं और अलग-अलग स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में बहुत मेहनत की है और करीब दो महीने से इस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस की इस सफलता से शहर में मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

कार का दरवाजा खोल देते थे
एसपी ने बताया कि यह तीनों भीड़ वाले इलाके में जाते थे, लोगों को धक्का देते और बातों में उलझा लेते थे। सामने वाला इनसे उलझता इतनी देर में दूसरा मोबाइल पर हाथ मार देता था। दूसरा अपराध करने का तरीका यह था कि यह सूनी कार देखते थे। यदि कार में कोई नहीं होता तो स्कैल से दरवाजा खोल कर मोबाइल चुरा लेते थे। महंगे मोबाइल जब्त होने से यह बात साफ हो जाती है कि बदमाशों ने धनाड्य वर्ग के लोगों निशाना बनाया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें