Advertisement

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दामोदर खड़से को “राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान”

मुंबई , 23 जुलाई। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने हिंदी की समृद्धि हेतु अखिल भारतीय सम्मान पुरस्कारों की घोषणा की है। इनके अंतर्गत वर्ष 2022 के लिए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दामोदर खड़से को “राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान” दिनांक 14 सितम्बर, 2024 को भोपाल में प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्कार में पाॅंच लाख रु. की राशि और प्रशस्ति पट्टिका का समावेश है।

Advertisement

यह जानकारी देते हुए मुंबई की प्रमुख साहित्यिक पत्रिका “सृजनिका” के सम्पादक डॉ. अमरीश सिन्हा ने बताया कि डॉ. दामोदर खड़से की पचास से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं, जिनमें उपन्यास, कहानी, कविता, समीक्षा, संस्मरण सहित भाषा विषयक पुस्तकों का समावेश है।

उनकी कृतियों के अनुवाद भारतीय भाषाओं सहित अंग्रेजी में भी प्रकाशित हुए हैं। डॉ. खड़से ने लगभग चौबीस मराठी पुस्तकों के हिंदी अनुवाद किये हैं और उन्होंने कुछ हिंदी पत्रिकाओं के मराठी विशेषांकों का सम्पादन भी किया है। उक्त पुरस्कार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल स्थित रवींद्र भवन में प्रदान किया जायेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें