Advertisement

21 लोगों से 18 लाख की ठगी कर चुका ऑनलाइन संचालक

उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की श्रीकृष्ण कॉलोनी के शगुन एमपी ऑनलाइन संचालक के खिलाफ जीवाजीगंज पुलिस जल्द मुकदमा दर्ज करने वाली है। पुलिस जांच में एमपी ऑनलाइन संचालक की ठगी के शिकार करीब 21 लोग सामने आए हैं। इन लोगों ने 18 लाख की ठगी हुई है। श्रीकृष्ण कॉलोनी का शगुन एमपी ऑनलाइन संचालक आनंद पिता संतोष बागडिय़ा कई लोगों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, एफडी आदि के जरिए लाखों रुपए ठग कर पिछले एक सप्ताह से फरार है।

Advertisement

पिछले सोमवार से उसका परिवार भी गायब है और दुकान पर पुलिस ने ताला डाल रखा है। पिछले एक सप्ताह में हुई छानबीन में पुलिस के पास ठगी के शिकार करीब 21 लोग आए हैं। जिनसे 18 लाख की ठगी हुई है। टीआई विवेक कनोडिय़ा ने बताया कि जल्दी ही ऑनलाइन संचालक के खिलाफ एफआईआर की जाएगी। आरोपी आनंद बागडिय़ा के पास एसबीआई इंदिरा नगर ब्रांच का कियोस्क था। शिकायतें आने के बाद बैंक ने कियोस्क कैंसिल कर दिया था। लेकिन आरोपी दूसरे कियोस्क की मदद से बैंक के लेनदेन करता रहा और इसी दौरान ट्रांजेक्शन में उसने लोगों के बैंक खातों से रुपए उड़ा लिए। एसबीआई में एफडी के नाम पर भी ढाई लाख रुपए की ठगी का आरोप है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें