Popup Image
Advertisement

संचालक के परिजनों ने विरोध किया, यात्रियों को बाहर निकाला

बेगमबाग क्षेत्र में होटल के अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन बेगमबाग क्षेत्र नीलकंठ द्वार पर नगर निगम द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में होटल हाईलाइट के अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के पहले होटल में ठहरे ६ परिवारों को बाहर निकाला गया। होटल संचालक की महिला परिजनों से कार्रवाई का आंशिक विरोध भी किया। पुलिस ने सभी को समझाई देकर होटल से बाहर कर दिया।

बेगम बाग क्षेत्र में रविवार सुबह नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और होटल की अवैध हिस्से को तोडऩे की प्रक्रिया शुरू की। सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया है कि होटल का कुछ हिस्सा अवैध बना हुआ है।

Advertisement

निगम ने जारी किए थे नोटिस

नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण को हटाने के लिए होटल संचालक अब्दुल रज्जाक को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद अवैध निर्माण को नहीं हटाने पर नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में होटल में बिना अनुमति के बनाए गए हिस्सों को तोड़ा जा रहा है। नगर निगम की टीम तोडऩे का काम कर रही है वहीं सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर काफी पुलिस बल तैनात है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें