Advertisement

मध्य प्रदेश में क्रैश हुआ विमान, पायलट घायल

मध्य प्रदेश के गुना में हवाई पट्टी पर एक छोटा विमान क्रैश हो गया। इसमें एक महिला पायलट के घायल होने की सूचना सामने आ रही है। विमान सागर की एक एविएशन एकेडमी का बताया जा रहा है।

Advertisement

गुना के सब इंस्पेक्टर चंचल तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि नीमच से ढाना जा रहे एक प्रशिक्षु विमान में खराबी आने के बाद उसकी आपात लैंडिंग कराई गई, जिस दौरान विमान ने अपना नियंत्रण खो दिया।

इस हादसे में प्रशिक्षु पायलट को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गुना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सिन्हा ने घटना की पुष्टि की और कहा कि नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान उड़ान भरने वाला विमान नीमच से सागर जा रहा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें