Advertisement

दो पक्ष के विवाद में चाकू और पत्थर से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस

उज्जैन। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम के पीछे दो पक्षों में शनिवार को विवाद हो गया जिसमें चाकू और पत्थर से मारपीट की गई। मामले में कोतवाली पुलिस क्रॉस कायमी की है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक पहले पक्ष के फरियादी भरत कुमार पिता कैलाशचंद्र करे (32 निवासी पटेलनगर ने बताया कि रुपए उधार देने की बात को लेकर आसिफ ने चाकू मारा और उसके साथी आशीष, अब्दुल मन्नान, जीतू ठाकुर और भटा ने लात-घूंसों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

 

Advertisement

इसी तरह दूसरे पक्ष के फरियादी अब्दुल मन्नान पिता अब्दुल हनीफ (42) निवासी फाजलपुरा ने पुलिस को बताया कि भरत करे ने शराब के नशे में अपने कपड़े उतार दिए। उस वक्त नगर निगम के पीछे कुछ महिलाएं बैठी थीं। उसे मैंने और जीतू ठाकुर, आसिफ, आशीष ने ऐसा करने से रोका तो भरत ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और पत्थर दे मारा जिससे चेहरे और हाथ पर चोट लगी। इस दौरान बीचबचाव करने पहुंचे आशीष, आसिफ और जीतू ठाकुर को जान से मारने की धमकी दी। मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने क्रॉस कायमी की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें