Advertisement

एक्टिवा पर शराब लेकर पहुंचा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

देशी प्लेन शराब के 350 क्वार्टर और बाइक जब्त

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज  उज्जैन। एक्टिवा पर बेचने के लिए अवैध शराब लेकर पहुंचे तस्कर को पंवासा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से देशी प्लेन शराब के ३५० क्वार्टर और एक्टिवा जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्री सिंथेटिक चौराहा, आश्रम रोड पर एक शख्स सफेद एक्टिवा पर अवैध शराब बेचने के लिए आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने बताए स्थान पर दबिश दी तो वहां एक्टिवा पर ब्राउन शर्ट एवं काली पेंट पहने एक शख्स मिला जिसे घेराबंदी कर दबोचा गया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अशोक पिता रामचंद्र वर्मा (59) निवासी केसरबाग कॉलोनी बताया। तलाशी लेने पर एक्टिवा के आगे रखे झोलों से देशी प्लेन शराब के 350 क्वार्टर मिले जिनकी अनुमानित कीमत ३० हजार रुपए है जिसे जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह त्योहार के मौके पर ऊंची कीमत पर बेचने के लिए शराब लेकर आया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार करते हुए मप्र आबकारी अधिनियमत के तहत प्रकरण दर्ज कर एक्टिवा भी जब्त की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें