Popup Image
Advertisement

Pornography Case : राज कुंद्रा को मिली जमानत

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 50000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है। राज 27 जुलाई से न्यायित हिरासत में थे। बता दें, 18 सितंबर को राज ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर करते हुए कहा था कि उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है। इससे पहले राज की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी।

Advertisement

राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके घंटों तक पूछताछ की गई थी। अगले दिन यानी 20 जुलाई को राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया था।

Advertisement

राज की गिरफ्तारी के बाद कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई थी जिनसे ये खुलासा हुआ कि राज ने पोर्न मूवीज बनाने के कारोबार से अच्छी कमाई की है। पुलिस के मुताबिक राज इन फिल्मों से हर दिन तकरीबन 8 लाख तक कमाई करते थे। राज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कई लोगों ने अपना बयान भी दर्ज कराया है।

राज से जुड़े मामले में शिल्पा ने अपने बयान में कहा था कि “उमेश कामत वियान इंडस्ट्री में काम करता था। उसे फरवरी 2021 में गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जब मैंने राज से पूछा तो उन्होंने बताया कि उमेश कामत और गहना वशिष्ट ने स्वतंत्र रूप से अश्लील वीडियो बनवाकर बेचा था। शिल्पा ने कहा कि उन्हें बोलिफेम ओटीटी के बारे में कुछ नहीं पता। इसके अलावा उन्हें आज पता चला कि वियान कंपनी से हॉटशॉट के लिए बनाए गए अश्लील वीडियो प्रदीप बक्शी के केनरीन कम्पनी को भेजे जाते हैं’।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें