सदाबहार गीतों की प्रस्तुति आज

उज्जैन। ऑनेस्टी म्यूजिक़ल एकेडमी द्वारा मोहम्मद रफी के 100वें जन्मदिन के अवसर पर उनके सदाबहार गीतों की प्रस्तुति आज मंगलवार को कालिदास अकादमी में शाम 6:30 बजे से दी जाएगी। मुख्य अतिथि निगम सभापति कलावती यादव, विशेष अतिथि डॉ. सतिंदर कौर सलूजा एवं मध्य प्रदेश बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष यू. एस. छाबड़ा होंगे। कार्यक्रम के अंत में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे। जानकारी संस्थापक अनिल भावसार ने दी।

Advertisement
Advertisement









