Advertisement

साक्षरता अक्षर पोथी एवं कार्य योजना का विमोचन

प्रदेश में साक्षरता का स्तर रोटरी के सहयोग से बेहतर होगा : सीएम

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साक्षरता एवं सामुदायिक सेवा की अंतर नगरी सभा में साक्षरता अक्षर पोथी एवं कार्य योजना का विमोचन करते हुए कहा कि रोटरी क्लब साक्षरता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि रोटरी के सदस्यों के सहयोग से प्रदेश में साक्षरता का स्तर बेहतर होगा और मध्यप्रदेश से असाक्षरता को कम करने में यह कदम अनुकरणीय साबित होगा।

रोटरी मण्डल 3040 द्वारा आयोजित इस सभा में मंडलाध्यक्ष अनीश मलिक, पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश लंगर, रोटरी क्लब प्रेसिडेंट ईश्वरचंद्र दुबे, पूर्व अध्यक्ष अवनीश गुप्ता सहित 250 रोटरी सदस्यों ने भाग लिया। अंतर नगरी सभा में साक्षरता एवं सामुदायिक सेवा के महत्व पर चर्चा हुई, जिसमें कई विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। रोटरी के पूर्व गवर्नर और अन्य प्रमुख सदस्यों ने साक्षरता कार्यक्रमों से समाज के विभिन्न वर्गों को जोडऩे के लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र रैना और डॉ. नलिनी लंगर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रोटरी क्लब उज्जैन की सचिव डॉ. जोशी ने किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें