Shajapur Election Result:मतगणना केंद्र के बाहर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले,

शाजापुर। मध्य प्रदेश में मतगणना का दौर जारी है। इसी बीच शाजापुर में मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए।

Advertisement
इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य है।जानकारी के अनुसार यहां से भाजपा के अरुण भीमावद और कांग्रेस के कुसुम सिंह करार चुनावी मैदान में है।
जहां भीमावद ने करीब 5 से 6 वोटों से जीत हासिल की है। जिसके बाद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता यहां आमने-सामने हो गए, इसके बाद पथराव भी हुआ।इस घटनाक्रम के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आंसू गैस के गोंले छोड़कर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। फिलहाल हालात सामान्य है।
Advertisement









