Advertisement

संडे को महाकाल मंदिर में बेतहाशा भीड़, शीघ्र दर्शन में भी लंबी कतार

स्वतंत्रता दिवस पर आए थे 6.57 लाख दर्शनार्थी, 112 क्विंटल लड्डू प्रसाद बिका

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को बेतहाशा भीड़ नजर आई। सुबह भस्मारती के वक्त से ही मंदिर के आसपास भीड़ के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल था। हालत यह थी कि रविवार को शीघ्र दर्शन में भी लंबी लाइन थी।

इसके एक दिन पहले 15 अगस्त को रिकॉर्ड 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। दर्शन के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति के काउंटर से प्रसाद की भी जमकर खरीदारी की। इस दौरान कुल 122 क्विंटल लडडू प्रसाद बिका है। जिससे मंदिर प्रबंध समिति के खाते में 54 लाख 69 हजार 800 रुपए आए हैं।

Advertisement

एक दिन में शीघ्र दर्शन से 1 करोड़ की कमाई

महाकाल मंदिर में सुगम दर्शन व्यवस्था के तहत ऑनलाइन और काउंटर टिकटों से भी मंदिर को बड़ी आय हुई। जिसमें ऑनलाइन माध्यम से 27,953 श्रद्धालुओं से 69 लाख 88 हजार 250 और काउंटर टिकट के माध्यम से 15,200 श्रद्धालुओं से 38 लाख रुपए मिले। इस तरह मंदिर समिति को एक दिन में कुल 1 करोड़ 7 लाख 88 हजार 250 की कमाई सिर्फ शीघ्र दर्शन टिकट से हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें