Popup Image
Advertisement

श्री स्वर्णगिरी महाराज को आज लगेगा दूध-जलेबी का महाभोग

उज्जैन। श्रीकृष्ण सुदामा नारायणा धाम से पश्चिम दिशा में स्थित स्वर्णगिरी पर्वत मुखारविंद ग्राम चिरमिया में आज 1 जनवरी 2025 को दूध और जलेबी का महाभोग श्री स्वर्णगिरी महाराज को लगाया जाएगा। महाआरती और दूध और जलेबी का महाभोग लगाकर प्रसादी का वितरण शाम 5 बजे तक होगा।

Advertisement

इस दिन स्वर्णगिरी महाराज का विशेष श्रृंगार होगा। आयोजन समिति ने सनातन धर्म के अनुयायियों से अनुरोध किया है कि 2025 की शुरुआत में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा मित्रता स्थल नारायणा धाम में पहुंचकर अलौकिक ओर मानसिक शांति का अनुभव करने वाले स्थल पर पहुंच कर आशीर्वाद लें और स्वर्णागिरी पर्वत पर दूध जलेबी के प्रसाद का आनंद लें।

आयोजन में कई क्षेत्र के संत, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और हजारों श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। नारायणा धाम से ई-रिक्शा की व्यवस्था स्वर्णगिरी धाम ग्राम चिरमिया तक रहेगी। चिकित्सा शिविर लगेगा : राष्ट्रीय आयुर्वेद मंडल एवं चिकित्सा संसार द्वारा आयुर्वेद निदान और चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें