Advertisement

किशोर ने अज्ञात कारण से जहर खाकर दी जान

उज्जैन। कायथा निवासी बालक ने बुधवार को घर में जहर खा लिया था। उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। नीलगंगा पुलिस के मुताबिक विजय पिता रोडसिंह (16) निवासी कायथा ने 5 अगस्त को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था।

Advertisement

इस दौरान परिवारजन घर में नहीं थे। उसने अपने भाई अरुण को फोन पर इसकी सूचना दी। परिजन तुरंत घर पहुंचे और उसे उज्जैन के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। रिश्तेदारों ने बताया कि विजय छात्र था।गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें