Advertisement

बिछड़ौद कांड के आरोपियों को आज करेंगे कोर्ट में पेश

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के बिछड़ौद में युवतियों और नाबालिग से शोषण करने वाले आरोपियों को तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश करेगी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी इकरार, उजैर पठान, राजा रंगरेज, जुबेर मंसूरी, जुनेद मंसूरी सभी निवासी बिछड़ौद का जुलूस निकाला था।

Advertisement

मुख्य आरोपी फरमान मंसूरी फिलहाल चरक अस्पताल में भर्ती है, पुलिसकर्मियों से इंसास रायफल छीनकर जानलेवा हमला करने पर उसके पैर में गोली मारी गई थी। इधर, पुलिस आरोपियों के घरों की जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के मकानों मे अवैध निर्माण मिला है जिस पर नोटिस भी चिपकाए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें