Advertisement

मैंसेंजर की घटनाओं से प्रेरणा लेकर बिछड़ौद लव जिहाद कांड को अंजाम दिया फरमान ने

एक लडक़ी को फांसने के बाद गैंग बनाई

Advertisement

मिशन के तहत कांड को अंजाम दिया

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। बिछड़ौद की नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करने वाली गैंग के सरगना फरमान मंसूरी को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। पहले वह जेल चला गया था। पुलिस ने न्यायालय से अपील की कि इस आरोपी का रिमांड पर लेना जरूरी है क्योंकि यही इस गैंग का सरगना है।

Advertisement

पुलिस उससे १९ मई तक पूछताछ करेगी। फरमान को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। उसने यह कांड पूरी सोची समझी साजिश के तहत किया। पुलिस टीम के इस दावे में सच्चाई इसलिए है क्योंकि लव जिहाद के अब तक जितने भी केस सामने आए हैं उनमें आरोपियों ने नाम बदल कर लड़कियों को धोखा दिया है। इस केस में एक दर्जन आरोपी हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि तीन आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दस हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है। फरमान इस समय पुलिस कस्टडी में है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया था। वह १९ तक रिमांड पर है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन आरोपियों ने निहायत ही गलत काम किया है इन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरी तैयारी के साथ ऐसा केस बना रही है कि आरोपियों को न्यायालय से कड़ी सजा मिले ताकि अन्य कोई अपराधी इस प्रकार की हरकत न कर सके। आरोपियों ने तय कर रखा था कि हिंदू लड़कियों को निशाने पर रखना है।

Advertisement

फरमान के बारे में यह जानकारी भी सामने आई है कि वह मैंसेजर पर ब्लैकमेल करने वाली लड़कियों से प्रेरित था। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों पहले मैंसेजर पर इस प्रकार की बहुत सी घटनाएं सामने आई थीं जिसमें लड़कियां मैंसेजर पर दोस्त बनाती थीं और लडक़ों से कहती थीं कि बाथरूम में जाओ कपड़े उतारो। कई नादान उनकी इस चाल में फंस गए। लड़कियों ने वीडियो पर बात की लडक़ों के साथ न्यूड वीडियो बना लिए। उन वीडियो के आधार पर लड़कियों और उनके गिरोह ने कई लडक़ों से बड़ी रकम एंठी। क्राइम पेट्रोल पर भी यह केस दिखाए गए थे। कुछ लडक़ों ने तो बदनामी के डर से आत्महत्या भी कर ली थी। बताया जाता है कि फरमान ने भी संभवत: इसी तरह लड़कियों को फांस कर ब्लैकमेल किया और अपने साथियों को जोड़ लिया। पुलिस का मानना है कि फरमान ने यह कृत्य एक मिशन के तहत किया। तीन आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद और भी खुलासे होने की संभावना है।

बिछड़ौद में नाबालिग लड़कियों को फंसा गंदी साजिश रचने वाले फरमान मंसूरी ने नाबालिग को फांस कर उज्जैन की एक होटल में बलात्कार किया। इसी होटल में उसने अश्लील वीडियो बनाए और फिर पीडि़ता से कहा कि अब तू वही करेगी जो मैं बोलूंगा, जब चाहूंगा तूझे मेरे पास आना होगा। नहीं तो ये फोटो -वीडियो तेरे पापा को दिखा दूंगा। फरमान ने अपने साथियों से कहा था कि इस पर नजर रखना वहीं नाबालिग को भी कहा था कि मेरे साथी भी तुझ से दोस्ती रखेंगे, इनसे भी तुझे बात करना पड़ेगी।

यह खुलासा चार में से एक एफआइआर में दर्ज कराई गई शिकायत से हुआ। पीडि़ता ने यह भी शिकायत की कि फरमान ने यह भी धमकी दी थी कि अगर तूने हमारी बात नहीं मानी या हमारे बारे में किसी को बताया, तो तेरे मम्मी-पापा का मर्डर कर देंगे। इससे नाबालिग डर गई और फरमान जब भी उसे बुलाता उसके पास पहुंच जाती।

फरमान ने वीडियो कॉल कर उससे कपड़े उतरवाए और वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग की। इसी वीडियो रिकॉर्डिंग को उसने अपने साथियों के ग्रुप में वायरल भी किया। यह वीडियो आरोपी इकरार, जुबैर मंसूरी, उजैर पठान, जुनैद मंसूरी, राजा रंगरेज और एक नाबालिग सहित मुश्ताक, रहमान, अल्ताफ और अरबाज को भेजे गए थे। जानकारी लगी है कि इन्होंने इस वीडियो को अपने एक ग्रुप में भी शेयर कर दिया था। पुलिस ने 11 आरोपियों में से 8 को पकडक़र जेल भेजा, जबकि अरबाज, मुश्ताक और रहमान अब तक फरार हैं। तीनों पर एसपी प्रदीप शर्मा ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

पचास से ज्यादा गांव के लोगों की महापंचायत आज

बिछड़ौद में बालिकाओं के साथ घिनौनी साजिश का पर्दाफाश होने के बाद हिंदूवादी संगठन सहित गांव के लोगों में आक्रोश है। आज सुबह 11 बजे हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने गांव में महापंचायत का ऐलान किया है। इस महापंचायत में आसपास के जिलों सहित गांवों से हजारों की संख्या में लोगों के इक_ा होने की उम्मीद है। महापंचायत शाम 4 बजे तक चलेगी। इसमें विशुद्धानंदा भारती ठाकुर खासतौर पर शामिल होंगी। पंचायत गांव के प्राचीन श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में होगी। बताया गया है कि पंचायत शामिल होने के लिए गांव के लोग अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। 50 से ज्यादा गांवों के लोगों के आने की संभावना है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें