Advertisement

प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली दिया संदेश

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शनिवार को शहर में हर्षोल्लाष से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। दशहरा मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह मेें प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर स्वतंत्रता दिवस का शुभकामना संदेश दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

Advertisement

अतिथि के रूप में महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, उपाध्यक्ष मुकेश यादव मौजूद थे। संभाग आयुक्त आशीष सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशनकुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्र, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे।

नगर निगम : महापौर ने फहराया तिरंगा, फायर फाइटर्स सहित कर्मचारियों का सम्मान
नगर निगम मुख्यालय पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण हुआ। महापौर मुकेश टटवाल ने निगम अध्यक्ष कलावती यादव, नेता प्रतिपक्ष रवि राय और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में आग बुझाने के लिए दिनरात तत्पर रहने वाले फायर फाइटर्स के साथ ही नगर निगम में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षदगण, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement

कंट्रोल रूम पर एसपी ने किया ध्वजारोहण
पुलिस कंट्रोल रूम पर शनिवार सुबह एसपी प्रदीप शर्मा ने पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रशासक ने फहराया तिरंगा
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कार्यालय पर प्रशासक प्रथम कौशिक ने ध्वजारोहण किया। उप प्रशासक एसएन सोनी, सिम्मी यादव, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, आशीष फलवाडिय़ा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित चिंतामण जवासिया स्थित श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में उप प्रशासक एसएन सोनी ने ध्वजारोहण किाय। प्रभारी डॉ. पीयूष त्रिपाठी भी मौजूद थे।

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में संचालक मंडल सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें