Popup Image
Advertisement

नृसिंहघाट पर बदमाश ने बालक को चाकू मारे

उज्जैन। नृसिंहघाट क्षेत्र में ज्यूस की दुकान संचालित करने वाले बालक से बदमाश ने शराब के लिये रुपयों की मांग की और रुपये नहीं देने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजन घायल बालक को लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने उसे मेडिकल के लिये जिला अस्पताल रवाना किया।

Advertisement

प्रवीण उर्फ चुन्नू पिता हुकूमचंद 16 वर्ष निवासी रंजित हनुमान मार्ग सुबह नृसिंहघाट स्थित अपनी ज्यूस की दुकान खोलने पहुंचा था। यहां पर उसके पास संतोष कहार निवासी गोंड बस्ती मल्टी पहुंचा और शराब पीने के लिये रुपयों की मांग की। प्रवीण ने रुपये देने से इंकार किया तो बदमाश ने चाकू से पेट पर हमला कर दिया।

आसपास के लोगों ने प्रवीण के परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे घायल हालत में लेकर महाकाल थाने पहुंच गये और पुलिस को बताया कि प्रवीण गर्मी का सीजन शुरू होने पर गन्ने खरीदने के लिये घर से 8 हजार रुपये लेकर आया था। मारपीट के दौरान ही बदमाश संतोष उसके रुपये लेकर भी भाग गया है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिये रवाना किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें