Advertisement

12वें दिन हुआ Twisha Sharma का अंतिम संस्कार, भोपाल के भदभदा घाट पर भाई ने दी मुखाग्नि

भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को दिल्ली AIIMS की विशेषज्ञ टीम ने भोपाल AIIMS पहुंचकर Twisha Sharma के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया।

Advertisement

यह प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चली, जिसके बाद टीम वापस रवाना हो गई। पोस्टमॉर्टम से जुड़े सभी सैंपल और विसरा भोपाल AIIMS में सुरक्षित रखे गए हैं। विशेषज्ञ टीम अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में जांच एजेंसियों को सौंपेगी।

पोस्टमॉर्टम के बाद Twisha Sharma का शव अंतिम संस्कार के लिए भदभदा श्मशान घाट ले जाया गया, जहां उनके भाई मेजर हर्षित ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा की तैयारियों के दौरान परिवार का भावुक दृश्य भी सामने आया।

Advertisement

गौरतलब है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इस घटना को आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है और सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच इस प्रकरण पर सुनवाई करेगी। वहीं, ट्विशा के पति समर्थ को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया था, जहां अदालत ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।

Advertisement

कोर्ट ने उसका पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं।इधर, मामले में सास गिरिबाला की जमानत निरस्त करने के लिए भी आवेदन लगाया गया है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले की जांच सीबीआई से कराने पर सहमति दे दी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें