Advertisement

रास्ते के विवाद में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। बड़नगर थाना क्षेत्र में 25 जनवरी को हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर उनके पास से वारदात में प्रयुक्त तलवार जब्त की है। पुलिस को मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश है।

Advertisement

यह था मामला

25 जनवरी को कोर्ट चौराहा बड़नगर निवासी जिम्मी उर्फ अमजद पिता नासिर खान ने पुलिस को बताया कि 24 जनवरी को रास्ते के विवाद की रंजिश में उसके पिता नासिर, भाई वसीम, पप्पु, मोहसिन के साथ नौशाद, मजहर, अरशद, समीर, इसरार, शाहरुख, तनवीर उर्फ भैया ने जान से मारने की नीयत से मारपीट की। मारपीट में नासिर पिता गफ्फुर खान की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बड़नगर थाना पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

Advertisement

पीरझलार से मिले दो आरोपी

पुलिस ने आरोपियों की तलाश आस-पास के गांव और परिजनों के यहां की गई पर आरोपी नहीं मिले। पुलिस को सूचना मिली कि नौशाद अली उर्फ जगंली पिता नियाज अली और तनवीर उर्फ भव्या पिता मजहर ग्राम पीरझलार रोड से गुजर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। दोनो आरोपियों से तलवारें जब्त की गईं।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि नौसाद अली उर्फ जगंली निवासी शाहजीलाल पुरा बड़नगर निगरानीशुदा बदमाश है जिसके खिलाफ बड़नगर व बदनवार थाने में मारपीट, चोरी व म.प्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, म. प्र. कृषक पशु परीक्षण अधिनियम जैसी धाराओं में 8 प्रकरण दर्ज है। तनवीर उर्फ भव्या पिता मजहर के रिकार्ड की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें