Advertisement

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मुंबई तक जुड़े तार

उज्जैन। राघवी पुलिस ने सोमवार रात गरोठ 8-लेन छज्जूखेड़ी के पास से दो तस्कर को एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ रंगेहाथों दबोचा। उनके पास से करीब 19 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। राघवी पुलिस के मुताबिक टीम ने छज्जूखेड़ी से ईश्वर (22) पिता तूफानसिंह, निवासी टीपूखेड़ा (झारड़ा) को पकड़ा।

 

Advertisement

ईश्वर ने बताया वह यह खेप मुंबई के मलाड निवासी विनोद पिता रामकृष्ण सिरभाते को बेचने आया था। पुलिस ने घौंसला वाइन शॉप के सामने से विनोद को भी पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि ईश्वर खुद ड्रग्स नहीं बनाता था बल्कि वह डग बड़ौद स्थित घाटाखेड़ी के मेहरबान नामक तस्कर से लाता था। ईश्वर ने नशेडिय़ों का बड़ा नेटवर्क बना रखा है। पुलिस अब मुख्य सप्लायर मेहरबान को दबोचने की तैयारी कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें