Advertisement

विक्रमोत्सव: शिव भजनों की प्रस्तुति से बांधा समां

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आदि अनादि पर्व में डॉ. सतीश गोथरवाल एवं साथी ने स्वरचित शिव भजनों की प्रस्तुति से समां बांधा। विक्रमोत्सव 2025 के अंतर्गत 26 फरवरी से 30 मार्च तक चलने वाले आदि अनादि पर्व श्रृंखला में पंडित विष्णु नारायण भातखंडे कला संस्थान द्वारा शिव केंद्रित स्वरचित भजनों का सुमधुर गायन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के आरंंभ में गणेश वंदना गणराज शरण में तेरी हूं के बाद चलो महाकाल की नगरिया में, महाकाल दोहे, महाकाल राजा तेरे द्वारा आया, महाकाल को मनायेंगे, महाकाल राजा कभी किरपा नजरिया, कालों के काल महाकाल तेरी जय जय जय हो और हर हर महादेव शंभो उज्जयिनी महाकाल क्षिप्रे की सरसमयी प्रस्तुति दी गई। दक्ष गोथरवाल, दीपक भिलाला, आकृति जोशी, सलोनी राजोरिया, धनवंती गोथरवाल ने गायन प्रस्तुत किया, तबला पर शरद सूर्यवंशी, ढोलक पर विजय गांगोलिया, की बोर्ड पर अर्जुन नामदेव तथा सहवाद्य पर फिल्म संगीत जगत के प्रसिद्ध ताल वाद्य विशेषज्ञ अनूप सिंह बोरलिया तथा दिव्यांश बुंदेला ने साथ दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें