Advertisement

विकसित भारत के लक्ष्य के लिए तेजी से हो रहा युवा शक्ति का विकास : सीएम

राष्ट्रीय युवा उत्सव : मुख्यमंत्री ने किया युवाओं से संवाद

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका में विश्व धर्म संसद के माध्यम से विश्व को भारत की मूल चेतना से परिचय कराया। हमारे युवा भी स्वामी विवेकानंद के समान दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया के सबसे युवा देश के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में भी तेज गति से युवा शक्ति का विकास हो रहा है।

हमारे सामने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य है। डॉ. यादव बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में युवाओं से संवाद कर रहे थे। इस वर्ष नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के 47 युवा, विकसित भारत यंग लीडर संवाद कार्यक्रम और 29 युवाओं का दल राष्ट्रीय युवा उत्सव में सहभागिता करेगा। डॉ. यादव से संवाद के लिए ये युवा मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। इस दौरान वंदे-मातरम् का सामूहिक गान भी हुआ। साक्षी पटेरिया ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में अंशिका मिश्रा ने गीता उपदेश के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें