Advertisement

इंदौर समेत 19 शहरों में CBI की रेड

JEE MAIN -2021 में ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ियां करने के मामले में CBI ने एफिनिटी कंसल्टेंसी के डायरेक्टरों, कर्मचारियों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने JEE (मेन्स) 2021 की ऑनलाइन परीक्षा में एक रिमोट एक्सेस के माध्यम से प्रश्न पत्र हल कराए थे। इसके एवज में छात्रों से 12 से 15 लाख रुपए वसूले थे।

Advertisement

मामले में गुरुवार को CBI की अलग-अलग टीमों ने इंदौर, पुणे, जमशेदपुर, बेंगलुरु सहित 19 स्थानों पर तलाशी ली। CBI ने 25 लैपटॉप, 30 पोस्ट डेटेड चेक और कुछ डिवाइस जब्त की हैं।

CBI के मुताबिक कंपनी से जुड़े कर्ताधर्ता बाहरी व्यक्तियों के साथ मिलकर ये गड़बड़ियां करते थे। इसके लिए सोनीपत (हरियाणा) परीक्षा केंद्र था। आरोपी इस परीक्षा में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने की सुविधा दे रहे थे। वे ऑनलाइन रिमोर्ट एक्सेस करके आंसरशीट भर रहे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें