Popup Image
Advertisement

ई-रिक्शा से महिला के पांच लाख के जेवर चोरी

ग्वालियर। ग्वालियर में एक महिला के पर्स से 5 लाख रुपए से अधिक कीमत के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला अपने पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गोला का मंदिर से पुरानी छावनी जा रही थी। रास्ते में ई-रिक्शा में सवार एक संदेही महिला ने मौका पाकर पर्स की चेन खोलकर जेवर पार कर दिए।

Advertisement

घटना 16 अप्रैल शाम करीब 4:30 बजे की है। थाटीपुर निवासी 28 वर्षीय रीना जाटव अपने पिता लोकेन्द्र सिंह जाटव के साथ पहले टेंपो से गोला का मंदिर चौराहे तक पहुंचीं, जहां से दोनों नीले रंग के ई-रिक्शा में सवार हुए। कुछ दूरी बाद एक अन्य महिला भी ई-रिक्शा में बैठी और रीना के पास आकर बैठ गई। रास्ते में जब-जब ई-रिक्शा गड्ढों से गुजरा, संदेही महिला पर्स पर हाथ साफ करती रही और यादव धर्मकांटा के पास उतर गई।

पुरानी छावनी पहुंचने पर रीना ने पर्स की चेन खुली देखी तो घटना का पता चला। जांच करने पर उसमें रखे करीब 5 लाख रुपए के सोने के गहने और करीब 150 ग्राम चांदी के जेवर गायब मिले। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुरानी छावनी थाना पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर लिया है और संदेही महिला की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें