Popup Image
Advertisement

खाकचौक से मंगलनाथ मंदिर तक चौड़ी होगी सड़क

24 मीटर से 30 मीटर तक किया जाएगा चौड़ा

Advertisement

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को लेकर शहर में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इसी के तहत खाकचौक (अंकपात चौराहा) से मंगलनाथ मंदिर तक जाने वाले प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण और उन्नयन काम को गति मिल गई है। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने इस परियोजना के लिए ठेकेदार चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

करीब 42.97 करोड़ रुपए की योजना के तहत मार्ग को 24 मीटर से 30 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। यह सड़क मंगलनाथ मंदिर, कालभैरव मंदिर, सिद्धवट और आसपास की जगह पर पहुंचने का मुख्य मार्ग है। वर्तमान में मार्ग संकरा होने और भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को मुश्किलें होती हैं। योजना के पूरा हो जाने के बाद वाहनों का दबाव कम होने से ट्रैफिक आसान हो जाएगा। परियोजना के तहत प्रारंभिक हिस्से में 190 मीटर की लंबाई तक 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसके बाद शेष हिस्से में रोड को ३० मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क बनाने के साथ डामरीकरण भी किया जाएगा और आधुनिक ट्रैफिक मानकों के अनुसार विकास काम किए जाएंगे।

Advertisement

सिंहस्थ में होगा फायदा

यह मार्ग सिंहस्थ 2028 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद सिंहस्थ के दौरान सबसे ज्यादा फायदा होगा। इसके अलावा पर्यटन और कारोबार को भी लाभ मिलेगा। प्रस्तावित चौड़ीकरण मार्ग पर महर्षि सांदीपनि आश्रम भी है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बड़े भाई बलराम और मित्र सुदामा के साथ शिक्षा ग्रहण की थी। इसका भी कायाकल्प किया जाएगा और यहां भगवान श्रीकृष्ण की 108फीट ऊंची विराट मूर्ति स्थापित होगी।

Advertisement

ट्रैफिक जाम की समस्या होगी कम
योजना में 830 मीटर लंबा ग्रीन फील्ड अलाइनमेंट भी शामिल है जिससे ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा और ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी। सड़क के दोनों ओर डे्रनेज लाइन, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। साथ ही रिटेनिंग वॉल और बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण भी प्रस्तावित है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें