Advertisement

गलगोटिया यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग पढ़ रहा है गोल्ड कॉइन गिरोह का सरगना

साइबर ठगी की राशि से सोना खरीदने वाले गिरोह के तार दिल्ली-यूपी से जुड़े, और पकड़े जाएंगे

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। साइबर ठगी की रकम को खपाने के लिए सराफा शोरूम से गोल्ड कॉइन (सोने के सिक्के) खरीदने वाले शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शौकत इंजीनियरिंग का छात्र है और गाजियाबाद की गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है। आरोपी दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था और साथियों की उज्जैन में गिरफ्तारी की भनक लगते ही फरार हो गया था। माधवनगर पुलिस इसे यूपी के गोरखपुर स्थित पैतृक निवास से गिरफ्तार कर उज्जैन ले आई है। शौकत को न्यायालय ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर माधवपुलिस को सौंपा है। सूत्रों के मुताबिक यह गिरोह दिल्ली से संचालित होता था। इसमें दिल्ली और यूपी के कुछ और लोगों के भी शामिल होने की शंका है।

भोपाल में भी दर्ज हुए केस

Advertisement

उज्जैन के बाद भोपाल की हबीबगंज और कोलार थाना पुलिस ने भी गिरोह के खिलाफ भोपाल के चार बड़े ज्वेलर्स के खातों में भी ठगी की राशि का ट्रांजेक्शन करने का मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि माधवनगर पुलिस ने 18 जून को सखीपुरा स्थित होटल हीरा पैलेस से तीन आरोपियों कशिश पिता सुनील, राहुल उर्फ शानू पिता अरुण और अनिमेष उर्फ अनुराग उर्फ अन्नी पिता अभय (सभी निवासी नर्मदापुरम) को गिरफ्तार किया था।

इन्होंने घासमंडी चौराहा स्थित डीपीके गोल्ड शोरूम सहित दो अन्य ज्वेलर्स से क्यूआर कोड के जरिए साइबर ठगी की राशि ट्रांसफर कर सोने के सिक्के खरीदे थे। रिमांड में पूछताछ के बाद इनकी जानकारी पर शौकत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। माधवनगर टीआई गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि शौकत व अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है। जल्दी ही पूरा गिरोह सामने आएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें