Advertisement

गाजियाबाद : केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक अन्य फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग से केमिकल के ड्रम फट रहे हैं। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची है।

 

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह कविनगर थाना इलाके में बुलंदशहर रोड स्थित F-23 मिथाइल पिगमेंट फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग फैलती गई और पास की दो अन्य फैक्टरियों को भी चपेट में ले लिया है।

केमिकल फैक्टरी होने के कारण बीच-बीच में धमाके हो रहे हैं। केमिकल रिसाव के कारण फैक्टरी के बाहर खड़ी कार भी आग की चपेट में आने से जल गई है। धुआं दूर तक फैला है। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

Advertisement

एनडीआरएफ की टीम को भी आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ कविनगर भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल एरिया में मनोज गुप्ता की मिथाइल पिगमेंट केमिकल की फैक्टरी में आग लगी। जिसके बाद आग ने रितेश बंसल की पाइप फैक्टरी को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग तीसरी फैक्टरी में भी पहुंच गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें