Advertisement

जंगल से 1.221 किलो गांजे के साथ तस्कर पकड़ाया, बेचने वाले भी धराया

उज्जैन। नागदा की बिरलाग्राम थाना पुलिस ने नायन रोड पर बीसीआई जंगल में दबिश देकर गांजा तस्कर को पकड़ा। उसके पास से 1.221 किलो गांजा जब्त किया गया। इसके बाद तस्कर जिससे गांजा लेकर आया था उसे भी धरदबोचा गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 15 हजार रुपए है।

Advertisement

दरअसल, बिरलाग्राम पुलिस को गांजा तस्कर के संबंध में मुखबिर ने सूचना दी थी जिसके बाद नायन रोड स्थित बीसीआई जंगल में दबिश देकर दिव्यांशु उर्फ भय्यू पिता दीपक (18) निवासी बिरलाग्राम को पकड़कर उसके कब्जे से 1.221 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लक्की उर्फ ललित पिता अनिल पीवाल निवासी सी ब्लॉक बिरलाग्राम से गांजा लेकर आया है। इसके बाद पुलिस ने लक्की को गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने बताया आरोपी लक्की उर्फ ललित के खिलाफ पांच और दिव्यांशु उर्फ भय्यू के खिलाफ एक प्रकरण पहले से दर्ज है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें