Advertisement

जमानत के बाद भी शिलांग से इंदौर नहीं आ सकेगी सोनम

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत भले ही मिल गई हो मगर वह अभी इंदौर नहीं आ सकेगी। इसकी वजह कोर्ट और आदेश में है जिसमें उसके शिलांग छोडऩे पर मना ही की गई है। हालांकि सोनम की जमानत की खबर ने राजा के परिवार को झकझोर दिया है। परिजनों को इस फैसले की जानकारी उनके वकील से नहीं, बल्कि शिलांग पुलिस के एक फोन से मिली। अचानक आई इस खबर के बाद घर का माहौल बदल गया।

 

Advertisement

राजा की मां उमा रघुवंशी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इस फैसले पर यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनम इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड है। उमा ने कहा, अभी तक तो सुना था कि कानून अंधा होता है आज देखने को भी मिल गया। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हस्तक्षेप की अपील की है।उन्होंने कहा कि एक मां को अपने बेटे के लिए न्याय की उम्मीद थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें