Advertisement

दर्दनाक हादसा… पलंग से गिरी पांच महीने की मासूम, गई जान

5 दिनों तक अस्पताल में लड़ी जिंदगी की जंग, खेलते समय करवट लेते वक्त नीचे गिरी थी आयत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। शहर के रावजी बाजार क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 5 माह की बच्ची की बिस्तर से गिरने के कारण मौत हो गई। पांच दिनों तक एमवाय अस्पताल के आईसीयू में मौत से संघर्ष करने के बाद मासूम आयत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अबरार शेख की 5 माह की बेटी आयत 14 अप्रैल को घर में पलंग पर खेल रही थी। उस वक्त उसकी मां किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान आयत ने करवट ली और वह अचानक सिर के बल नीचे फर्श पर गिर गई। गिरने की आवाज सुनकर मां दौड़ी और बच्ची को अचेत पाया। पिता, जो पेशे से हम्माली करते हैं, तुरंत घर पहुंचे और मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए।
डॉक्टरों के मुताबिक, ऊंचाई से गिरने के कारण आयत के सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई थी। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी सांसें थम गईं। आयत के दो बड़े भाई-बहन भी हैं। परिवार किराए के मकान में रहता है और इस हादसे के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

पोस्टमार्टम को लेकर उलझन

बच्ची की मौत के बाद गमगीन माता-पिता आयत का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे। उन्होंने डॉक्टरों से शव सौंपने की गुहार लगाई, लेकिन कानूनी पेचीदगियों के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पुलिस से संपर्क करने को कहा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चूंकि यह दुर्घटना का मामला है, इसलिए बिना पोस्टमार्टम के शव नहीं सौंपा जा सकता। अंतत: पुलिस की समझाइश और मर्ग की कार्रवाई के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

Advertisement

ट्रक ने ली युवक की जान
इंदौर के पालदा रोड पर एक ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक एक युवक की जान ले ली। वह जॉब खत्म कर अपने घर जा रहे थे। तभी ट्रक ड्रायवर ने अचानक ट्रक मोड़ दिया। पीछे से आ रहा युवक के सीने से ट्रक का पहिया गुजर गया। पुलिस के मुताबिक मृतक अमित(32)पुत्र परसराम दुबे निवासी ग्राम उज्जैनी है। वह दवा बाजार में नौकरी करते हैं। रात में वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। पालदा चौराहे के पास एक ट्रक ड्रायवर ने लापरवाही पूर्वक उनकी जान ले ली। अमित के परिवार मे उनकी एक बेटी है। वहीं पत्नी भी दूसरी बार गर्भवती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें