Advertisement

धार:हाई कोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़, मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना

धार में हाई कोर्ट के हालिया निर्णय के अगले ही दिन शनिवार सुबह भोजशाला परिसर में श्रद्धालुओं और भोज उत्सव समिति से जुड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग परिसर में पहुंचे और मां वाग्देवी को नमन करते हुए पूजा-अर्चना की। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा यज्ञ कुंड के समीप श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisement

श्रद्धालुओं ने कहा कि लंबे समय बाद उन्हें बिना किसी बाधा के दर्शन और पूजा करने का अवसर मिला है। कई लोगों ने इस पल को आस्था और संघर्ष की जीत के रूप में बताया। परिसर में भक्ति का माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर दंडवत प्रणाम भी किया।

भोजशाला मुक्ति यज्ञ समिति के संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा कि यह स्थान प्राचीन काल से ही आस्था का केंद्र रहा है और यहां की प्रत्येक संरचना इसका प्रमाण देती है। उन्होंने कहा कि यह स्थान हमेशा से धार्मिक महत्व रखता आया है।

Advertisement

शनिवार सुबह से ही परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते पूरा क्षेत्र शांतिपूर्ण बना रहा। कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि शुक्रवार को हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने भोजशाला–कमाल मौला परिसर को लेकर अहम निर्णय सुनाया था, जिसमें इसे ऐतिहासिक रूप से देवी वाग्देवी (सरस्वती) से जुड़ा स्थल माना गया। अदालत के इस आदेश के बाद परिसर में धार्मिक गतिविधियों को लेकर नई स्थिति बनी है और शनिवार को इसी के तहत श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें