Advertisement

मध्‍यप्रदेश : 26 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक

भोपाल। कल 26 जनवरी है, कल के ही दिन भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा और इसी गणतंत्र दिवस के मौके पर देश 1132 कर्मचारियों को वीरता और सेवा के मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की सूची जा कर दी गई है।

Advertisement

इस गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा सेवा के कुल 1132 कर्मचारियों को चयनित किया गया है, जिनको वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाना है। इस बात की जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है।

मध्यप्रदेश 26 कर्मचारी

Advertisement

गृह मंत्रालय ने जिन 1132 कर्मचारियों की सूची बनाई है, उनमें मध्य प्रदेश के 26 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं, जिनको राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा। बता दें कि तीन पुलिस अध‍िकार‍ियों को वीरता के लिए राष्‍ट्रपत‍ि पदक के ल‍िए चुना गया है और चार अधिकारियों को विश‍िष्‍ट सेवा राष्‍ट्रपत‍ि पदक से नवाजा जाएगा। साथ ही तीसरी श्रेणी में सराहनीय सेवा के ल‍िए 19 पुल‍िस अध‍िकार‍ियों और कर्मचार‍ियों को सम्‍मान‍ित क‍िया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें