Advertisement

युवती ऑनलाइन गेम में हारी 5 लाख, फर्जी लूट की साजिश

ग्वालियर। ग्वालियर में 25 वर्षीय युवती ने 5 लाख रुपए के कर्ज और गहनों के इंश्योरेंस के लालच में फर्जी लूट की साजिश रची। उसने अपने नाबालिग भाई से खुद की लूट करवाई और थाने शिकायत दर्ज कराई। एक ही दिन में फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। भाई के पकड़े जाने पर युवती ने ऑनलाइन फिनाइल मंगाकर थाने में पी लिया। वह ऑनलाइन गेम्स में 5 लाख रुपए हार चुकी थी और कर्ज चुकाने के लिए 16 साल के भाई के साथ साजिश रची थी।

Advertisement

CCTV फुटेज में एक्टिवा चला रहे बदमाश की चप्पल से कुछ ही घंटों में पुलिस को सुराग मिल गया। लुटेरे ने ईगल साइन वाली चप्पल पहनी थी, जो महिला के भाई के पास भी थी। इंस्टाग्राम रील में भी वह वही चप्पल पहने दिखा। पुलिस ने भाई को पकड़ा तो उसने वारदात कबूल कर ली। वारदात की मास्टरमाइंड ऑनलाइन गेम में कर्ज में डूबी महिला थी। उसके साथ नाबालिग भाई और उसका दोस्त शामिल थे। लड़कियों के कपड़े पहनकर वारदात की योजना थी, लेकिन समय नहीं मिला। डिक्की से दो जोड़ी लड़कियों के कपड़े मिले। पुलिस ने शेजू सिकरवार की योजना नाकाम कर दी। भाई से मिलने के दबाव में उसने ऑनलाइन एक लीटर फिनाइल मंगाकर बहोड़ापुर थाने में अफसरों के सामने पी लिया। यह देखकर पुलिस अफसर घबरा गए। उसे तुरंत रोका गया और उल्टी कराई गई।

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें