Advertisement

सीएम ने लगाई पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष के अधिकारों पर रोक, फाइल साइन नहीं कर पाएंगे

700 गाडिय़ों के काफिले से आए थे भोपाल

Advertisement

भोपाल। उज्जैन से भोपाल तक 700 गाडिय़ों का काफिला लेकर पदभार ग्रहण करने वाले मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राष्ट्रहित में की गई अपील और दिशा-निर्देशों का संयमपूर्ण पालन न करने पर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही आगामी निर्देश तक उनके लिए कई प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

ये प्रतिबंध लगाए गए

Advertisement

कार्यालय प्रवेश पर रोक- सौभाग्य सिंह को आगामी आदेश तक पाठ्य पुस्तक निगम के कार्यालय या परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

सुविधाओं पर पाबंदी- वे निगम की किसी भी सुविधा, वाहन, कर्मचारी या कार्यालय का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

Advertisement

बैठकों में भागीदारी पर रोक- निगम से संबंधित किसी भी बैठक में भाग नहीं ले सकेंगे और न ही अध्यक्षता कर सकेंगे।

प्रशासनिक एवं वित्तीय निर्णयों पर प्रतिबंध- किसी भी प्रशासनिक या वित्तीय निर्णय में सहभागिता या हस्ताक्षर करने पर पूर्ण रोक।

कर्मचारियों को निर्देश जारी करने पर पाबंदी- निगम के किसी भी कर्मचारी को कोई निर्देश जारी नहीं कर सकेंगे। यह कार्रवाई राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण और अनावश्यक वाहन उपयोग पर की गई अपीलों का पालन न करने के संदर्भ में की गई मानी जा रही है। हाल ही में सौभाग्य सिंह के उज्जैन से भोपाल पहुंचने के दौरान बड़े काफिले की खबर चर्चा में रही थी।

अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया यह कदम- सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कदम अनुशासन बनाए रखने और उच्च पदाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें