Popup Image
Advertisement

अश्लील फोटो-वीडियो भेजने वाला युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने वाला युवक गिरफ्तार

Advertisement

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को युवक द्वारा सोशल मीडिया एप पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजे जा रहे थे। शिकायत मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया और नीलगंगा पुलिस के सुपुर्द किया है।

पुलिस ने बताया कि खुशराज पिता विजेन्द्र वर्मा निवासी शिवाजी पार्क कालोनी द्वारा किशोरी के मोबाइल पर सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील फोटो-वीडियो भेजे जा रहे थे। जिसकी शिकायत किशोरी ने परिजनों के साथ नानाखेड़ा थाने में दर्ज कराई।

Advertisement

किराना दुकान में चोरी

उज्जैन। बडऩगर थाना पुलिस के अनुसार ग्राम मौलाना में दशरथ पिता शिवनारायण पाटीदार की किराना दुकान हैं। शनिवार को दुकान बंद थी। इसी दौरान बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर घुस गए। दुकान में रखा किराना सामान और 200 रुपए नगदी चुरा लिए।

Advertisement

चोरी गए सामान की कीमत 7645 रुपए है। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसी तरह ग्राम भूतिया निवासी जितेंद्र पिता सज्जनसिंह राजपूत की बाइक अज्ञात बदमाश खेत से चुरा ले गया। इस मामले में घट्टिया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें