Popup Image
Advertisement

इंदौर:राहत भरी खबर….ब्लैक फंगस के लिए 12 हजार 240 इंजेक्शन आए

ब्लैक फंगस से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित फार्मा कंपनी से 24 हजार इंजेक्शन की खरीदी के बाद शुक्रवार सुबह इंजेक्शन की पहली खेप इंदौर एयरपोर्ट पर उतरी। पहली खेप में 12 हजार 240 एंफोटरइसिन-बी इंजेक्शन आए हैं। हिमाचल प्रदेश से इंजेक्शन गुरुवार शाम 280 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल्ली तक लाया गया। इंजेक्शन की डिमांड को देखते हुए दूसरे राज्य हमारा इंजेक्शन न ले जाएं, इसलिए इंदौर के अफसरों की टीम हिमाचल गई थी।

Advertisement

ये इंजेक्शन कुल 34 बॉक्स में आए हैं। एक बॉक्स में 360 वायल मौजूद हैं। एयरपोर्ट पर इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा और AKVN के MD रोहन सक्सेना ने एयरपोर्ट पर इंजेक्शन रिसीव किए।

वहां से शुक्रवार सुबह इन्हें एयर लिफ्ट कर इंदौर लाया गया, शेष 12 हजार इंजेक्शन दो-तीन दिन बाद आएंगे। इसके लिए संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा करीब 15 दिन से कोशिश कर रहे थे। 18 मई को उन्होंने फार्मा कंपनियों के साथ बैठक की थी, जिसमें पता चला कि हिमाचल में नई कंपनी ने प्रोडक्शन शुरू किया है। उन्होंने एकेवीएन एमडी रोहन सक्सेना को जवाबदारी सौंपी।रोहन सक्सेना ने इंदौर के मरीजों की डिमांड निकालकर कंपनी को भेजा तो वह इंजेक्शन देने को तैयार हो गई, लेकिन उसकी शर्त रखी कि भुगतान एडवांस करना होगा। अफसरों ने कंपनी की वैधता, इंजेक्शन की प्रामाणिकता जांचने के लिए दो ड्रग इंस्पेक्टर बद्दी भेजे। उनकी जांच के बाद ही कंपनी को भुगतान किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें