Popup Image
Advertisement

सेंट्रल जेल में भिड़ंत… खाना बांटने वाले डंके से कैदी पर किया हमला

सिर-नाक लहूलुहान, घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया केस

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। कड़ी सुरक्षा वाली सेंट्रल जेल में एक बार फिर कैदियों के बीच खूनी संघर्ष की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बैरक नंबर 2 के बाहर एनडीपीएस एक्ट के विचाराधीन बंदी शाकीर उर्फ मेडिकल पर साथी बंदी पुष्पेंद्र ने लोहे के डंके (खाना बांटने वाले बड़े चम्मच) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर हुए जानलेवा वार से शाकीर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जेल में मची चीख-पुकार के बाद संतरी और अन्य बंदियों ने बीच-बचाव कर हमलावर को दबोचा और घायल को जेल अस्पताल पहुंचाया।

शुरुआती विवाद बैरक के बाहर टहलने के दौरान अचानक गाली-गलौज से शुरू हुआ था। विरोध करने पर पुष्पेंद्र तैश में आकर खाना बांटने वाला भारी डंका उठा लाया और सीधे शाकीर के सिर और नाक पर दे मारा। हमले की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। जेल प्रबंधन की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने आरोपी बंदी पुष्पेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जिला जेल में हुआ था हमला
पखवाड़े भर पहले जिला जेल में भी बंदी सोनू पर सुपारी देकर चाकूबाजी कराई गई थी। अब सेंट्रल जेल की इस वारदात ने सुरक्षा दावों की फिर पोल खोल दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें