कल होगा म.प्र. के लिपिकों का प्रांतीय अधिवेशन

उज्जैन। 8 नवंबर को प्रदेश के लिपिक कर्मचारी महाकाल की नगरी में एकत्रित होने जा रहे हैं, जिसमें नवनियुक्त प्रांतीय कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई जाएगी साथ ही जिला शाखा उज्जैन की नवनियुक्त कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।

Advertisement
मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रांताध्यक्ष व जिला शाखा अध्यक्ष चित्रेश वाघे ने बताया कि इस आयोजन में संघ के प्रांताध्यक्ष एम.पी. द्विवेदी, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, उपप्रांताध्यक्ष अवधनारायण नामदेव, पुरूषोत्तम तिवारी, नरेन्द्र पांडेय, दयाराम सोलंकी, महामंत्री सतीश गोंडाने, अजय टोक्कर, नासिर अली खान आदि उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से भविष्य की रणनीति पर विचार कर, उस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
Advertisement









